क्या AI करेगा कैंसर का इलाज
कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चिकित्सा का भविष्य: क्या अगले 10 वर्षों में कैंसर, अल्जाइमर और हृदय रोग पर विजय संभव है? एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई की भविष्यवाणी और आधुनिक वैज्ञानिक शोध के आधार पर चिकित्सा जगत में एआई की बढ़ती भूमिका मानव सभ्यता के इतिहास में चिकित्सा विज्ञान ने अनेक असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। चेचक का उन्मूलन, एंटीबायोटिक दवाओं का विकास, अंग प्रत्यारोपण और जीन थेरेपी जैसी खोजों ने चिकित्सा की दुनिया को बदल दिया है। अब विज्ञान एक ऐसे नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( Artificial Intelligence–AI) केवल सूचनाओं का विश्लेषण करने वाला माध्यम नहीं, बल्कि नई दवाओं की खोज, बीमारियों की पहचान और उपचार की रणनीति विकसित करने में वैज्ञानिकों का सहयोगी बन रही है। एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO) डारियो अमोदेई ने यह संभावना व्यक्त की है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तीव्र प्रगति अगले 5 से 10 वर्षों में जैविक और चिकित्सा अनुसंधान को कई दशक आगे पहुँचा सकती है। उनके अनुसार कैंसर, अल्जाइमर, हृदय रोग और आनुवंशिक बीमारियों जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियो...